संवाद सूत्र, खेमकरण : गांव नारली में बरसीन की फसल पर ट्रैक्टर चलाकर नुकसान पहुंचाने और किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों समेत एक दर्जन लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना खालड़ा के गांव नारली निवासी निर्मल सिंह ने बताया कि उसने दो एकड़ जमीन पर बरसीन की फसल लगा रखी है। दोपहर के समय वह खेतों में मौजूद था कि वहां पर राज कौर, उसका पति दिलबाग सिंह, उसका बेटा जोबन सिंह के अलावा बलोरा सिंह और चानण सिंह समेत एक दर्जन लोग आ गए। आरोपितों ने ट्रैक्टर से बरसीन की फसल बर्बाद कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसे घायल दिया गया। एएसआइ भगवंत सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Posted By: Jagran
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप