वेटर्नरी डॉक्टर ने की गोली मारकर गाय की हत्या, शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा
पटं्टी के गांव ढोटिया में वेटर्नरी डॉक्टर पर गोली मारकर गाय की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: पटं्टी के गांव ढोटिया में वेटर्नरी डॉक्टर पर गोली मारकर गाय की हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक हत्या के बाद वह गाय को रस्सा डालकर ट्रैक्टर से खेतों में खींच रहा था। विरोध करने पर उसने ग्रामीणों पर भी गोलियां चलाई। एसएसपी ध्रुव दहिया का कहना है कि पुलिस ने वेटर्नरी डॉक्टर जंगबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। शनिवार सुबह गाय के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
गांव ढोटियां निवासी शमशेर सिंह शमशेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वीरवार रात साढ़े दस बचे के करीम खेतों में चक्कर लगाने जा रहा था। उसके साथ उसका नौकर भी था। गांव वराणा के दो बार गोली चलने की आवाज आई। करीब जाकर देखा तो वेटर्नरी डॉक्टर जंगबीर सिंह ने काले रंग की गाय के सिर में गोलियां मार कर उसकी हत्या कर दी थी। गाय के शव को वह ट्रैक्टर के साथ बांधकर खेतों में घसीट रहा था। उसके साथ एक और व्यक्ति भी था। जब उन्होंने डॉक्टर का पीछा किया तो उसने उन पर भी गोलियां चला दीं। वे बचकर वहां से भाग आए और पुलिस को शिकायत दी। समाज सेवी पवन कुंदरा ढोटियां ने कहा कि गोहत्या करने वाले आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
उधर, शिवसेना बाल ठाकरे के प्रदेश उपाध्यक्ष अश्विनी कुक्कू, जिला अध्यक्ष हरजीत सिंह हीरा, ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष पवन मुरादपुरा, मनोज अग्निहोत्री ने मांग की कि गोहत्या करने वाले आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।