जमीन के विवाद में चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर मारी गोलियां
गांव बैंका निवासी युवक किसान गुरपिंदर सिंह पर जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर ने गोलियां मार दीं।
संसू, भिखीविंड : गांव बैंका निवासी युवक किसान गुरपिंदर सिंह पर जमीन के विवाद के चलते चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिलकर ने गोलियां मार दीं। दो गोलियां लगने से घायल हुए गुरपिंदर सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर दाखिल करवा दिया गया है। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
घायल गुरपिंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता ने अपने भाइयों से मिलकर तीन कनाल साझी जमीन का टुकड़ा रिश्तेदारी में लगते सरूप सिंह को खेती करने के लिए दिया था। सरूप सिंह की मौत के बाद मंजीत सिंह ने उक्त जमीन पर हक जताना शुरू कर दिया। इसी रंजिश में मंजीत सिंह ने अपने साथी योधबीर सिंह, वरिंदर सिंह अब्बू, गुरजंट सिंह, निशान सिंह, आकाशदीप सिंह, गुरविंदर सिंह काका निवासी गांव बैंका, हरजिंदर सिंह जिंदा, गुरलाल सिंह निवासी मानोचाहल व 12 अज्ञात लोगों के साथ मिलकर राइफलों से लैस होकर हल्ला बोल दिया। आरोपितों ने एक दर्जन के करीब फायर किए। दो गोलियां लगने से गुरपिंदर सिंह घायल हो गया। उसे इलाज लिए गुरु नानक देव अस्पताल, अमृतसर में दाखिल करवा दिया गया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि चौकी सुरसिंह के इंचार्ज एएसआइ लखविंदर सिंह ने गुरपिंदर सिंह के बयान दर्ज करके आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।