नोटबंदी व जीएसटी से देश हुआ आर्थिक नुकसान : सिक्की
5 वर्ष पहले देश के लोगों से किए वादों को मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। देश को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाते हुए नोटबंदी की गई। फिर रहती कसर जीएसटी के माध्यम से निकाली गई।
जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : 5 वर्ष पहले देश के लोगों से किए वादों को मोदी सरकार ने पूरा नहीं किया। देश को आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचाते हुए नोटबंदी की गई। फिर रहती कसर जीएसटी के माध्यम से निकाली गई।
यह कहना है कि विधायक रमनजीत सिंह सिक्की का। जसबीर सिंह डिंपा के पक्ष में चुनावी बैठक के मौके पर उन्होंने कहा कि 2012 में खडूर साहिब से मुझे टिकट दिलाने में जसबीर सिंह डिंपा का अहिम रोल रहा है। अब डिंपा को लोकसभा में भेजने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां जिला कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा, पूर्व चेयरमैन गुरदेव सिंह बिट्टू, गुरमहांबीर सिंह सरहाली, कश्मीर सिंह शाह, शूबेग सिंह धुन्न, जगतार सिंह उप्पल, मेजर सिंह, गुरप्रीत सिंह काहलवां, काबल सिंह खब्बे, अंग्रेज सिंह आदि ने संबोधन किया।