सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टचार बढ़ा, जनता की नहीं हो रही सुनवाई: सभ्रवाल
। भगवान वाल्मीकि नशा मुक्ति समाज संगठन के प्रदेश चेयरमैन सुनील सभ्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार नशा दहेज और भ्रूणहत्या को खत्म करने लिए युवा पीढ़ी के साथ नारी शक्ति को भी एक मंच पर आना चाहिए।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : भगवान वाल्मीकि नशा मुक्ति समाज संगठन के प्रदेश चेयरमैन सुनील सभ्रवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार, नशा, दहेज और भ्रूणहत्या को खत्म करने लिए युवा पीढ़ी के साथ नारी शक्ति को भी एक मंच पर आना चाहिए।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। पुलिस के कुछ अधिकारी राजनेताओं को खुश करने लिए कानून को ताक पर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दहेज व शारीरिक शोषण के मामलों से पीड़ित महिलाओं को इंसाफ लेने लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।
उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं जब थाने जाती हैं तो उनका मजाक उड़ाया जाता है। युवा पीढ़ी को चाहिए कि इन सामाजिक बुराईयों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ा जाए। उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। क्योंकि नशा ही अपराध की जड़ है।