केंद्र के खिलाफ कांग्रेस ने दिया धरना, पांचों विधायक रहे गैरहाजिर
केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना लगाने का प्रोग्राम तय किया गया था।
जागरण संवाददाता, तरनतारन: केंद्र की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ राज्य भर में कांग्रेस पार्टी द्वारा धरना लगाने का प्रोग्राम तय किया गया था। निर्धारित समय पर कांग्रेस द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा की अगुआई में लगाए गए धरने के दौरान पार्टी के पांचों विधायक गैरहाजिर रहे, हालांकि इन विधायकों ने अपने नूमाइंदे जरूर भेजे। कांग्रेस भवन में बैठक करके केंद्र सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया। घसीटपुरा ने कहा कि केंद्र की नीति पंजाब और पंजाबियत के खिलाफ जगजाहिर हो चुकी है। बाकी राज्यों के मुकाबलों पंजाब के साथ सौतेली मां वाला व्यवहार किया जा रहा है, जो बर्दाश्त से बाहर है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी लगाने के कारण देश आर्थिक तौर पर कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में किए गए वादों को मोदी सरकार द्वारा पूरा न करना किसी बेईमानी से कम नहीं।
मंजीत सिंह घसीटपुरा से जब कांग्रेस के पांच विधायकों हरमिंदर सिंह गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर, डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, रमनजीत सिंह सिक्की, संतोख सिंह भलाईपुरा के इस धरने में शामिल न होने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस की ओर से था, जिसकी जिला स्तर पर अध्यक्षता मैंने की है। संभव है कि सभी विधायक प्रत्येक शुक्रवार की तरह चंडीगढ़ बैठक में गए हो। ये रहे मौजूद
इस दौरान ब्लॉक समिति के चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू, सुखराज सिंह पट्टी, विजय कुमार पट्टी, रणबीर सिंह राणा, जगधीर सिंह गोहलवड़, यशपाल शर्मा, मंगल दास मुनीम, डॉ. रमन गुप्ता, हरजीत सिंह सरपंच घसीटपुरा, बख्शीश सिंह दीनेवाल, गुरदयाल सिंह दीनेवाल, बिक्कर सिंह कंग, अमन मीयांविंड, मंजीत सिंह नोने, पूर्व सरपंच रवेल सिंह, विक्की ग्रेवाल, गुरिंदर सिंह लाडी, सरपंच हरजीत सिंह घसीटपुर, मनमोहित सिंह कंग, गरदौर सिंह मंडाला, रघबीर सिंह बाठ, इंकलाब सिंह कंग, पालविंदर सिंह बाणियां ने भी संबोधन किया।