प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस में रोष
प्रियंका गांधी को यूपी में किसी केस के संबंध में पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में तरनतारन में रोष जाहिर किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jul 2019 07:02 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 06:29 AM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : ऑल इंडिया कांग्रेस की महा सचिव प्रियंका गांधी को यूपी में किसी केस के संबंध में पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने तरनतारन में रोष जाहिर किया।
पार्टी के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा की अगुवाई में मार्च करते हुए कांग्रेसी वर्करों ने प्रधानमंत्री मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी खिलाफ नारेबाजी की।
मंजीत सिंह घसीटपुरा ने कहा कि कांग्रेसी पार्टी कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की बढ़ रही लोकप्रियता से घबराकर चाल चल रही है। इस मौके ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे, तरसेम शर्मा, यशपाल शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, जेपी गुप्ता, रमन गुप्ता आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें