कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन
। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ रहे रेट के विरोध में जिले के कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद पेट्रोल-डीजल के रोजाना बढ़ रहे रेट के विरोध में जिले के कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
इससे पूर्व प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा ने कहा कि मोदी सरकार लगातार पेट्रोल व डीजल की कीमतें बढ़कर जनता की कमर तोड़ रही है। केंद्र सरकार की यह नीति अब बर्दाशत से बाहर हो चुकी है।
कांग्रेस नेताओं ने रोजाना बढ़ाए जा रहे पेट्रोल व डीजल की कीमतों के विरोध में राष्ट्रपति के नाम पर डीसी कुलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पहले ही कोरोना महामारी के चलते इंडस्ट्री प्रभावित हुई है। अधिकांश लोग आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा हैं। देश के नौजवान बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, ऊपर से केंद्र ने तेल के दाम बढ़ाकर मुश्किलें पैदा कर दी हैं।
घसीटपुरा ने कहा कि खेती प्रधान पंजाब राज्य के किसानों को केंद्र सरकार की ओर से कोई छूट नहीं दी गई। अब डीजल के दाम बढ़ने से किसान की कृषि लागत बढ़ गई। इस दौरान विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर केंद्र द्वारा पंजाब को कोई आर्थिक मदद नहीं दी गई। बल्कि महंगाई को बढ़ावा देने और किसानी को संकट में डालने वाले फैसले लिए जा रहे हैं। अगर सरकार ने तेल के दामों में कमी नहीं तो कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर संघर्ष करेगी। इस मौके पर सिकंदर सिंह वराणा, गुरपाल सिंह जगतपुरा, परमवीर सिंह तरनतारनी, अवतार सिंह तनेजा, संदीप कुमार सोनू दोदे, यशपाल शर्मा, मनोज अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, संजीव कुंदरा, रंजीत सिंह राणा, दविंदर कुमार झब्बाल, परमजीत सिंह मल्ली, जज शर्मा कोर्ट, मंजीत सिंह ढिल्लों मौजूद थे।