Move to Jagran APP

कम पोलिंग के बावजूद तरनतारन शहर में जीती कांग्रेस पार्टी

विधानसभा के 2017 के चुनाव मुकाबले इस बार लोकसभा के चुनाव में शहरी लोगों ने कम मतदान किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 May 2019 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 05:11 PM (IST)
कम पोलिंग के बावजूद तरनतारन शहर में जीती कांग्रेस पार्टी
कम पोलिंग के बावजूद तरनतारन शहर में जीती कांग्रेस पार्टी

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : विधानसभा के 2017 के चुनाव मुकाबले इस बार लोकसभा के चुनाव में शहरी लोगों ने कम मतदान किया। कम मतदान के बावजूद तरनतारन शहर से कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की है। शहर की कुल 23 वार्डो में से 13 वार्डो में शिअद को पछाड़ते हुए कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

loksabha election banner

तरनतारन शहर की कुल वोट 62 हजार के करीब है। यहां पर वार्डो की संख्या 23 है। नगर कौंसिल चुनाव मौके शिअद के 16 व भाजपा के 7 पार्षद चुनाव जीते थे। यहां पर कांग्रेस पार्टी के पास एक भी पार्षद नहीं था। 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन होते ही शिअद और भाजपा के कई पार्षदों ने कांग्रेस का साथ देते हुए नगर कौंसिल अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा को प्रधानगी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि बाद में बीबी सविंदर कौर रंधावा को नगर कौंसिल अध्यक्ष, सतपाल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरिंदर सिंह मल्ली को उपाध्यक्ष बना दिया गया। हाल ही में हुए लोकसभा के चुनाव मौके कांग्रेस का बेड़ा पार लगाने में पार्षदों के साथ कई कांग्रेसी नेताओं का हाथ रहा। शहर की कुल 62 हजार वोट में से 30 हजार से कम वोट पोल हुई। तरनतारन शहर से कांग्रेस के जसबीर सिंह डिंपा को 10870 वोट मिले। शिअद को यहां पर 9892 वोट मिले। पीडीए को 5601 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी को 543 वोट मिले। यहां पर 259 लोगों नोटा का बटन दबाया। कांग्रेस की रही जीत की झंडी

वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस को 319, 5 से 278, 7 से 319, 8 से 115, 11 से 18, वार्ड नंबर 12 से 245, 13 से 72 वोटों से कांग्रेस को जीत मिली। वार्ड नंबर 14 से 38, 16 से 168, 17 से 72, 21 से 240, 22 से 220, 23 से 144 मतों से कांग्रेस को जीत मिली।

शिअद को भी मिली जीत

वार्ड नंबर 2 से 20, 3 से 184, 4 से 162, 6 से 68, 9 से 43, 10 से 80, 15 से 139, 18 से 222, 19 से 177, 20 से 169 मतों से शिअद को जीत मिली। इस चुनाव में शहर की कोई भी वार्ड पर पीडीए जीत प्राप्त नहीं कर पाया। और मेहनत की जरूरत : अग्निहोत्री

कांग्रेसी नेता संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विधानसभा के मुकाबले कम पोलिंग रही है। पूरे शहर से कांग्रेस पार्टी ने अपनी जीत दर्ज करवाई है। जिन वार्ड में कांग्रेस को जीत नहीं मिल पाई वहां पर पार्टी को मजबूत करने लिए अभी से प्रयास किया जाएगा। शहर की सभी वार्डो में पार्टी से संबंधित पार्षदों, नेताओं व वर्करों ने मेहनत की। जिसके चलते पार्टी की जीत हो पाई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.