श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर समागम शुरू
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्री दरबार साहिब तरनतारन में 13 से 15 अक्टूबर तक समागम करवाए जा रहे हैं।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : चौथी पातशाही श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर श्री दरबार साहिब तरनतारन में 13 से 15 अक्टूबर तक समागम करवाए जा रहे हैं। इन समागमों के लिए जोड़ा घर सेवक जत्था व श्री दरबार साहिब के मैनेजर द्वारा बैठक की गई।
मैनेजर बलविंदर सिंह उबोके ने बताया कि 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ होंगे। 14 अक्टूबर शाम पांच बजे कथा अस्थान में गुरमति समागम चलेंगे। इस समागमों में भाई हरबख्श सिंह, सुप्रीत कौर, अर्शदीप कौर का जत्था हाजरी भरेगा। शाम को छह बजे कथा वाचक भाई साहिब पिंदरपाल सिंह संगतों को गुरु चरणों से जोड़ेंगे। रात को एसजीपीसी की ओर से दीपमाला और आतिशबाजी की जाएगी। 15 अक्टूबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग डाले जाएंगे। जिसके बाद श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ होंगे। कीर्तन और गुरमति समागम दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।