मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में उठाया कदम : पलासौर
। किसानों के हित में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में कृषि बिल पेश कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस सचिव मनिंदरपाल सिंह पलासौर का।
By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 04:46 PM (IST)
संस, तरनतारन : किसानों के हित में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा में कृषि बिल पेश कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह कहना है प्रदेश कांग्रेस सचिव मनिंदरपाल सिंह पलासौर का।
उन्होंने कहा कि पंजाब की कांग्रेस सरकार किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कृषि बिल पेश करके केंद्र सरकार को अच्छा जवाब दिया है। पलासौर ने कहा कि पंजाब ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उठाए गए कदम की चर्चा हो रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें