विधायक डा. अग्निहोत्री ने ब्लाक गंडीविड की पंचायतों को वितरित किए 2.5 करोड़ के चेक
कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने किसानों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए छह लाख किसानों का करीब 4600 करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया है। जिसमें से तरनतारन जिले के 22 हजार 478 किसानों के करीब 137 करोड़ 98 लाख रूपये का कर्ज माफ किया गया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार ने किसानों के जीवन स्तर में सुधार करने के लिए छह लाख किसानों का करीब 4600 करोड़ रूपये का कर्ज माफ कर दिया है। जिसमें से तरनतारन जिले के 22 हजार 478 किसानों के करीब 137 करोड़ 98 लाख रूपये का कर्ज माफ किया गया है। साथ ही प्रदेश सरकार ने 411 ऐसे किसानों का कुल एक करोड़ नौ लाख 26 हजार रूपये का कर्ज माफ किया है। जिनके पास खेती के लिए अपनी जमीन नहीं है। उक्त बातें विधायक डा. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कही है।
सोमवार को कैंप आफिस में ब्लाक गंडीविड से संबंधित पंचायतों को 2.5 करोड़ की राशि के चेक वितरित करते हुए विधायक डा. अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे खिलाफ बड़े कदम उठाए है। बुनियादी ढांचे को मजबूती देने, शहरी ढांचे को मजबूत बनाने के अलावा शिक्षा, सेहत, उद्योग के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए है। डा. अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा हलका तरनतारन में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बिना भेदभाव करवाए गए विकास के बदले लोग 2022 के चुनाव में भी कांग्रेस को शानदार जीत दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के दुकानदारों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कमेटी का गठन किया जा रहा है। जिसमें हर वर्ग के दुकानदारों को नुमाइंदगी दी जाएगी। इस अवसर पर डा. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरजिदर सिंह ढिल्लों, मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन अवतार सिंह तनेजा, जिला कांग्रेस के वाइस प्रधान मंजीत सिंह ढिल्लों, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष संदीप कुमार सोनू दोदे, एडवोकेट मनोज अग्निहोत्री, संजीव कुंद्रा, मंगलदास मुनीम, रितिक अरोड़ा, परमजीत सिंह मल्ली मौजूद थे।