कंडक्टर का कैश वाला बैग चोरी
पट्टी : रात को सोते समय कंडक्टर का कैश वाला बैग चोरी हो गया। पुलिस ने दो लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 07:40 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:40 PM (IST)
संसू, पट्टी : रात को सोते समय कंडक्टर का कैश वाला बैग चोरी हो गया। पुलिस ने दो लोगों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
गुरलाल सिंह निवासी चूसलेवड़ ने बताया कि वह पंजाब रोडवेज का कंडक्टर है। रात को कंडक्टर की ड्यूटी खत्म करने के बाद अड्डे में सो गया। सोते समय गुरलाल सिंह ने कैश वाला बैग अलमारी में रखा था। जिसे मनजीत सिंह और गुरजंट सिंह ने चोरी कर लिया। एएसआइ चरन सिंह ने बताया कि बैग में 25 हजार की नकदी और टिकटें थी। दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें