बासमती धान खरीद कर पैसे न लौटाने पर केस
तरनतारन अनाज मंडी के एक आढ़ती से बासमती धान खरीदने के बाद पैसे न देने के मामले में केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 24 May 2019 11:30 PM (IST)Updated: Sat, 25 May 2019 06:26 AM (IST)
जासं, तरनतारन: अनाज मंडी के एक आढ़ती से बासमती धान खरीदने के बाद पैसे न देने के मामले में पुलिस धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता हरविंदर सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह ने बताया कि मास्टर कॉलोनी निवासी संतोख सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने उससे 2011 से 2014 तक बासमती धान खरीदी थी। इसकी राशि एक करोड़ 42 लाख 81 हजार 152 रुपये बनती है। संतोख सिंह ने पैसे देने से मना कर दिया गया। हरविंदर सिंह ने इस बाबत एक अप्रैल 2018 को पुलिस के पास शिकायत दी थी। इसकी जांच आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने की। जांच रिपोर्ट के आधार पर संतोख सिंह के खिलाफ थाना सिटी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें