पंजाब में विधायक को सोशल मीडिया पर अपशब्द बोलने वाले पूर्व डीएसपी पर केस
सोशल मीडिया पर पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने कांग्रेसी विधायक हरमिंदर सिंह गिल की तुलना सूबा सरहंद जकरिया खान से की थी। सेखों पर केस दर्ज कर दिया गया है।
जेएनएन, तरनतारन। थाना हरिके पत्तन के तत्कालीन प्रभारी नवदीप सिंह को फोन करके धमकियां देने वाले पट्टी के कांग्रेस विधायक हरमिंदर सिंह गिल का मामला थमता नजर नहीं आ रहा। गिल के करीबी कांग्रेसी नेता राज करन सिंह भग्गूपुर ने पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
आरोप है कि सोशल मीडिया पर बलविंदर सिंह सेखों ने कांग्रेसी विधायक हरमिंदर सिंह गिल की तुलना सूबा सरहंद जकरिया खान से की थी। फेसबुक पर यह पोस्ट काफी चर्चा में आई थी। इसके बाद शनिवार की रात पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
थाना प्रभारी अजय खुल्लर ने मामला दर्ज करने की पुष्टि करते बताया कि राजकरन सिंह भग्गूपुर ने शिकायत दी कि 22 मई को फेसबुक आइडी चेक कर रहा था। एक पोस्ट हलका विधायक हरमिंदर सिंह गिल के खिलाफ फ्लैश हो रही थी। यह पोस्ट 20 मई को डाली गई थी। इसमें पट्टी के विधायक हरमिंदर सिंह गिल की तुलना सूबा सरहंद जकरिया खान से की गई। थाना हरिके पत्तन के चर्चित एसएचओ नवदीप सिंह के तबादले पर पोस्ट डालने वाले बलविंदर सिंह सेखों ने लिखा कि थाना प्रभारी की बदली पुलिस महकमे के लिए शर्मनाक है।
जकरिया खान से मेरी तुलना करना गलत : विधायक
विधायक हरमिंदर सिंह गिल का कहना है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में उनका पूर्ण विश्वास है और वह अमृतधारी हैं। ऐसे में पोस्ट डालते समय जकरिया खान के साथ उनका नाम जोड़कर सिखी स्वरूप का निरादर किया गया है।
यह भी पढ़ें: सरकार के प्रयासों को हाई कोर्ट का झटका, 70 फीसद फीस वसूल सकेंगे स्कूल, एडमिशन फीस भी लेंगे
यह भी पढ़ें: विदेश में फंसे भारतीयों की वापसी शुरू, अमृतसर में 211 व चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आए 100 यात्री
यह भी पढ़ें: कांस्टेबल बेटी ने दिखाई पिता को खाकी की ताकत, लव मैरिज का विरोध करने पर खोल दी पोल
यह भी पढ़ें: Technology का इस्तेमाल, Digital india में दिखी हरियाणा के डिजिटल गांव की झलक