Move to Jagran APP

सैनिक के घर पर फायर करने का मामला डेढ माह बाद दर्ज

सीमावर्ती गांव सांधरा में सैनिक गुरविंदर सिंह के घर पर आधी रात को गोलियां चलाने का मामला डेढ माह के बाद दर्ज किया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 05:39 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 06:09 AM (IST)
सैनिक के घर पर फायर करने का मामला डेढ माह बाद दर्ज
सैनिक के घर पर फायर करने का मामला डेढ माह बाद दर्ज

जागरण संवाददाता, तरनतारन : सीमावर्ती गांव सांधरा में सैनिक गुरविंदर सिंह के घर पर आधी रात को गोलियां चलाने का मामला डेढ माह के बाद दर्ज किया गया है। केस दर्ज करवाने के लिए फौज के अधिकारियों को दखल देना पड़ा।

loksabha election banner

विधानसभा हलका खेमकरण के गांव सांधरा निवासी गुरविंदर सिंह भारतीय सेना में कांस्टेबल है। उसकी ड्यूटी इंदौर में है। सैनिक गुरविंदर सिंह की पत्नी राजविंदर कौर अपने दो बच्चों के साथ गांव में रहती है। 29 नवंबर की रात 11 बजे घर के बाहर कुछ लोगों की आवाज सुनकर राजबीर कौर ने कमरे से बाहर झांककर देखा, इतने में उक्त लोग राइफलों और पिस्तौलों से गोलियां दागने लगे। करीब छह गोलियां घर की दीवारों व खिड़कियों पर लगी।

राजबीर कौर ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से अपनी और बच्चों की जान बचाई। गोलियां चलाने वाले मोटरसाइकिलों पर सवार होकर फरार हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, परंतु मौके पर कोई नहीं पहुंचा। फिर अगले दिन सुबह 10 बजे थाना भिखीविंड से पुलिस पार्टी पहुंची। पुलिस को आधा दर्जन गोलियों के खाली कारतूस सौंपे गए, परंतु पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। राजबीर कौर ने अपने सैनिक पति को घटना की जानकारी दी।

सैनिक गुरविंदर सिंह ने बताया कि उसने फौज के अधिकारियों से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने तरनतारन पुलिस को कार्रवाई करने लिए कहा। डेढ माह से अधिक का समय गुजरने के बाद शुक्रवार की शाम को थाना भिखीविंड की पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर पन्ना लाल ने बताया कि केस दर्ज करने में देरी क्यों हुई। इस बारे में वह कुछ नहीं कहेंगे। फिलहाल

आरोपितों का सुराग लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.