पराली जलाने के आरोप में चार किसानों के खिलाफ केस दर्ज
तरनतारन : सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद किसान हैं कि पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला गांव पखोके में सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM (IST)
जासं, तरनतारन : सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद किसान हैं कि पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। ऐसा ही एक मामला गांव पखोके में सामने आया है।
गांव पखोके निवासी 4 किसानों दलजीत सिंह, राम सिंह, कंवलजीत सिंह और पाल सिंह ने धान की कटाई के बाद अपने अपने खेतों में पराली जलाने लिए आग लगा दी। राहगीरों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से की। कृषि विभाग के अधिकारी हरमीत सिंह की जांच में सामने आया कि चारों किसानों ने अपनी दो दो एकड़ के खेतों से धान की कटाई के बाद पराली को आग लगाई है। इस बाबत थाना सदर तरनतारन के प्रभारी प्रीतइंदर सिंह ने चार किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर इसकी जांच एएसआइ सु¨रदर सिंह को सौंपी गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें