मुखत्यार के हत्या मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस
रविवार शाम को कस्बे में जमीनी विवाद के चलते किसान मुखत्यार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
संवाद सूत्र, हरिके पत्तन : रविवार शाम को कस्बे में जमीनी विवाद के चलते किसान मुखत्यार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि आरोपित फरार हैं।
सतनाम सिंह ने पुलिस को बताया कि जमीनी विवाद के चलते कुछ लोग उसके पिता मुखत्यार सिंह को कई दिनों से धमका रहे थे। रविवार शाम को उसके पिता मुखत्यार सिंह हरिके पत्तन स्थित मछली मंडी की ओर जा रहे थे कि रास्ते में संदीप सिंह निवासी मरड़, जोबनप्रीत सिंह, जगप्रीत सिंह, बलतेज सिंह, जसप्रीत सिंह, अमृतपाल सिंह, सुखप्रीत सिंह, बूटा सिंह, गुरचरन सिंह सभी निवासी हरिके पत्तन व तीन अज्ञात लोग गाड़ियों में आए। आरोपितों ने पहले तेजधार हथियारों से मुखत्यार सिंह पर हमला किया, फिर स्विफ्ट कार से कुछ लोग हथियार लेकर निकले। बाद में आरोपितों ने मुखत्यार सिंह को कार के नीचे कुचलकर मौत के घाट उतारा और गोलियां चलाते फरार हो गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जरनैल सिंह सरां ने बताया कि मुखत्यार सिंह के लड़के सतनाम सिंह के ब्यान पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।