कैप्टन के सभी वादे खोखले साबित हुए : संधू
गांव सराय अमानत खां में शिरोमणि अकाली दल के वर्करों की बैठक हुई।
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव सराय अमानत खां में शिरोमणि अकाली दल के वर्करों की बैठक हुई, जिसमें पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी को तीन वर्ष गुजर चुके हैं। पंजाब के लोगों का कांग्रेस सरकार से मोह भंग हो चुका है।
उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हाथ में गुटका साहिब पकड़कर यह कसम खाई थी कि वह पंजाब को चार सप्ताह नशा मुक्त कर देंगे, बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे, 51 हजार शगुन स्कीम देंगे, गरीब परिवारों को आटा-दाल योजना के लाभ मुहैया करवाए गए। यह सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।
इस मौके पूर्व सरपंच अजमेर सिंह काका छापा, गुरजीत सिंह रक्ख सरां, कार्ज सिंह माड़ी वाला, अवतार सिंह, गुरजंट सिंह, जतिंदर सिंह, गुरभेज सिंह माड़ी वाला, हैरी बुर्ज, अमरजीत सिंह गहरी, डॉ. सुखदेव सिंह गहरी, मनजिंदर सिंह मन्ना, लाली गहरी, रविंदर सिंह चीमा, गुरबिंदर सिंह चीमा, गुरभेज सिंह, राणा आधी चीमा, सोनू झब्बाल, गुरभाग सिंह सोहल, शैली सोहल, रंजीत सिंह शैरी लहियां, तरसेम सिंह, सरपंच केहर सिंह आदि मौजूद थे।