विधायक के आवास पर कैप्टन लेंगे नेताओं की क्लास
लोकसभा चुनाव में किसी तरह की कसर बाकी न रहे इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा कांग्रेस के विधायकों व वरिष्ठ नेताओं की 23 अप्रैल को क्लास ली जाएगी। इस बैठक में पार्टी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा के साथ उन नेताओं के मनमुटाव दूर होंगे। जो चुनाव मुहिम से बहानेबाजी करने के मूड़ में है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : लोकसभा चुनाव में किसी तरह की कसर बाकी न रहे इसके लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह द्वारा कांग्रेस के विधायकों व वरिष्ठ नेताओं की 23 अप्रैल को क्लास ली जाएगी। इस बैठक में पार्टी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा के साथ उन नेताओं के मनमुटाव दूर होंगे। जो चुनाव मुहिम से बहानेबाजी करने के मूड़ में है।
विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री के आवास पर मुख्यमंत्री की आमद होगी। इसको लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से तैयारियां की जा रही है। मुख्यमंत्री की आमद से पहले पार्टी प्रत्याशी जसबीर सिंह डिंपा के साथ विधायक राणा गुरजीत सिंह, नवतेज सिंह चीमा, डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, कुलबीर सिंह जीरा, हरमिंदर सिंह, गिल, सुखपाल सिंह भुल्लर, संतोख सिंह भलाईपुर, सुखविंदर सिंह डैनी, रमनजीत सिंह सिक्की की हाजरी यकीनी बनाने के लिए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मंजीत सिंह घसीटपुरा की ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा चुनाव लिए नामांकन पत्र भरने मौके जसबीर सिंह डिंपा के साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह के पहुंचने से कांग्रेस की उस गुटबंदी को खत्म करने का प्रयास होगा जो विधायकों की नजरअंदाजी के कारण वर्कर खेमें में पाई जा रही है। वर्करों में बढ़ रहा जोश: संदीप
सीएम की आमद को लेकर कांग्रेस नेता संदीप अग्निहोत्री की अगुवाई में शहरी टीम की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रधान संदीप कुमार सोनू दोदे, कश्मीर सिंह सिद्धू, हरप्रीत सिंह हीरो, परमजीत सिंह मल्ली, रमनीक सिंह खेड़ा, अंग्रेज सिंह खब्बे, विनोद कुमार, रितिक अरोड़ा, डॉ. जज शर्मा कोट, डॉ. रमन गुप्ता ने भाग लिया। संदीप ने बताया कि सीएम का स्वागत करने के लिए वर्करों में जोश बढ़ रहा है।