कैप्टन ने पूरे नहीं किए चुनावी वादे: पंडोरी
आप के लोकसभा हलका खडूर साहिब के जोन इंचार्ज कुलवंत सिंह पंडोरी ने गांव काले में पार्टी वर्करों से बैठक की।
संसू, भिखीविंड: आम आदमी पार्टी (आप) के लोकसभा हलका खडूर साहिब के जोन इंचार्ज कुलवंत सिंह पंडोरी ने गांव काले में पार्टी वर्करों से बैठक की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में अच्छी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह धोखेबाज साबित हुए हैं। चुनावी वादे पूरे करने की बजाय कैप्टन सरकार ने लोगों पर बोझ डाल दिया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गुरदेव सिंह लाखणा, खेमकरण इंचार्ज जसवीर सिंह ढिल्लों, बलजीत सिंह खैहरा, ब्लॉक अध्यक्ष दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह माणा, हरजीत सिंह, रणबीर सिंह भिखीविंड, बलविंदर सिंह कंबोके, रेशम सिंह खालड़ा, सतनाम सिंह वल्टोहा, गुरदीप सिंह, रंजीत कुमार, हीरा सिंह कलंजर, गुरदेव सिंह पूनिया, अमनदीप सिंह, प्रेम सिंह कंबोके मौजूद थे।