सोशल मीडिया पर हो रहा चुनाव प्रचार
पार्टी का एजेंडा व प्रत्याशी का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार करना आसान है। यह कहना है एनएसयूआइ के उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा का।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पार्टी का एजेंडा व प्रत्याशी का संदेश घर-घर पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया की मदद ली जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से चुनाव प्रचार करना आसान है। यह कहना है एनएसयूआइ के उपाध्यक्ष रितिक अरोड़ा का।
तरनतारन शहर के 23 वार्डो में बूथ स्तर पर कांग्रेस पार्टी का एजेंडा घर-घर तक पहुंचाने के लिए चल रहे अभियान के बारे में उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड में 10 मेंबरों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक तीन वार्डो पर आधारित दो मेंबरों की कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी पूरे दिन की सरगर्मी पर नजर रखते हुए रोजाना अपनी रिपोर्ट सिटी बूथ प्रभारी को सौंपती है। अरोड़ा ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार, हलका विधायक की सियासी सरगर्मी से पूरे शहर को अवगत करवाया जा चुका है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा जारी किए गए चुनाव मेनिफेस्टो से आम लोगों को अवगत करवाने के लिए सोशल मीडिया के जरीये काम किया जा रहा है। यहां डीसी पांधी, चंदन सिंह, रूप कुमार, दविंदर कुमार, रोहित कुमार, मनमोहन सिंह, सुरजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, नरिंदर कुमार, बलराम सिंह, गुरजीत गोगी मौजूद थे।