Move to Jagran APP

कैरो चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड किया जाए : देहाती मजदूर सभा

देहाती मजदूर सभा कमेटी ने पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ पुलिस चौकी कैरो के समक्ष धरना लगाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 06:37 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:42 AM (IST)
कैरो चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड किया जाए : देहाती मजदूर सभा
कैरो चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड किया जाए : देहाती मजदूर सभा

संवाद सूत्र, पट्टी : देहाती मजदूर सभा कमेटी ने पुलिस की धक्केशाही के खिलाफ पुलिस चौकी कैरो के समक्ष धरना लगाया। उन्होंने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन खिलाफ मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की। धरने की अगुवाई गुरचरन सिंह लौहका, सुखवंत सिंह मनियाला ने करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की रक्षा लिए होता है, परंतु यहां पर पुलिस द्वारा आम लोगों की सुनवाई करने की बजाय सत्तारूढ़ पार्टी की डफली बजाई जा रही है।

loksabha election banner

देहाती मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष चमन लाल दराजके, तहसील अध्यक्ष हरजिंदर सिंह चुंघ ने कहा कि गांव लौहका निवासी महिला के घर में दाखिल होकर कुछ लोगों द्वारा गाली गलोच किया। पुलिस के समक्ष महिला द्वारा शिकायत की गई। चौकी इंचार्ज द्वारा आरोपितों को पकड़ने की बजाय शिकायताकर्ता के साथ बुरा व्यावहार किया गया। उन्होंने मांग की कि आम लोगों की सुनवाई न करने वाले चौकी इंचार्ज को तुरंत सस्पेंड किया जाए। इस मौके संतोख सिंह, निशान सिंह पहुविंड, गज्जण सिंह नारला, दरबारा सिंह वां, गुरचरन सिंह लौहका, सुखवंत सिंह मनियाला, मंगत मसीह घरियाला, दरबारा सिंह घरियाला, गुरलाल सिंह अलगो मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.