गाड़ी पर चलाई गोलियां
गांव शेरों के पास कार सवार स्वर्ण सिंह निवासी कैरोंवाल पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पट्टी में कांग्रेस की रैली से अपनी कार पर सवार होकर घर लौट रहा था।
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 06:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव शेरों के पास कार सवार स्वर्ण सिंह निवासी कैरोंवाल पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई। स्वर्ण सिंह ने पुलिस को बताया कि वह पट्टी में कांग्रेस की रैली से अपनी कार पर सवार होकर घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक सवार गुरप्रीत सिंह गोरा, जसपाल सिंह जज निवासी जौहल, राजू सिंह व तीन अज्ञात लोगों ने उसका पीछा किया। आरोपितों ने गोलियां भी चलाई। एएसआइ हरपाल सिंह ने बताया कि थाना सरहाली में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें