पंचायती चुनाव रंजिश को लेकर चलाई गोलियां
पंचायती चुनावी रंजिश के तहत एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 05:47 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 05:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : पंचायती चुनावी रंजिश के तहत एक गुट द्वारा गोलियां चलाई गई। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नूरदी निवासी अंग्रेज सिंह ने बताया कि उनके करीबी लवप्रीत सिंह के चोट लगी हुई थी। उसका पता लेने के लिए अंग्रेज सिंह जब पहुंचा तो वहां पर रंजीत सिंह राणा, सतनाम सिंह, रोबनदीप सिंह, जोबनदीप सिंह, साहिलप्रीत सिंह, राम सिंह, शरनदीप सिंह, गुरदीप सिंह पहुंचे। आरोपितों ने तेजधार हथियार से लोहे का गेट काटना शुरू कर दिया। मना करने पर आरोपितों ने सीधी गोलियां चलाई। अंग्रेज सिंह ने बताया कि उसने बड़ी मुश्किल से भागकर जान बचाई। थाना सिटी प्रभारी प्रभजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें