कैप्टन की सरकार के सभी वादे झूठे : नाहर
विधानसभा चुनाव में ढेर सारे वादे करके मुकरने वाली मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सियासत से तौबा करनी चाहिए। साथ ही उनको सार्वजनिक तौर पर प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी होगी। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी (अंबेडकर) के उपाध्यक्ष जीया लाल नाहर का।
जासं, तरनतारन : विधानसभा चुनाव में ढेर सारे वादे करके मुकरने वाली मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को सियासत से तौबा करनी चाहिए। साथ ही उनको सार्वजनिक तौर पर प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी होगी। यह कहना है बहुजन समाज पार्टी (अंबेडकर) के उपाध्यक्ष जीया लाल नाहर का।
जालंधर, कपूरथला के बाद तरनतारन शहर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कैप्टन अमरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी, स्मार्ट फोन, बेरोजगारों को ढाई हजार रुपये महीना भत्ता, दलित बेटियों को 51 हजार शगुन और बेघरों को मकान देने में कैप्टन की सरकार दो वर्ष में झूठी साबित हुई है। नाहर ने कहा कि प्रदेश के लोगों के साथ छल कपट कभी बर्दाश्त नहीं होगा। इस मौके पर बलवंत सिंह सुल्तानपुरी, तारा सिंह गिल ने कहा कि कैप्टन सरकार को चुनावी मेनिफस्टों की याद दिलाने लिए प्रदेशभर के डीसी के माध्यम से मांग पत्र सौंपे गए। इसके बावजूद कैप्टन सरकार ने कोई वादा पूरा नहीं किया। आने वाले लोकसभा चुनाव में लोग कभी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि 13 फरवरी को कैप्टन सरकार के खिलाफ अमृतसर में रोष मार्च किया जाएगा। इस मौके पूर्ण सिंह शेख, जतिंदर सिंह पन्नू, तीर्थ सिंह पधरी, लखविंदर सिंह लक्खा, निर्मल सिंह निंमा, रछपाल सिंह कल्याणा, सुखदेव सिंह भगत, जगरूप सिंह कल्याणा, बाबा रंजीत सिंह, पाखर सिंह, गुरचरण सिंह शाहबाजपुर ने भी संबोधित किया।