Move to Jagran APP

तरनतारन में भाई ने अपने दो भाइयों को गोलियों से भून डाला, अक्सर देता था धमकी

जमीन के विवाद में एक भाई ने अपने दो भाइयों को गोलियों से भून डाला। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। शवों को पोस्टमार्टम अस्पताल ले जाया गया है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 10:59 AM (IST)
तरनतारन में भाई ने अपने दो भाइयों को गोलियों से भून डाला, अक्सर देता था धमकी
तरनतारन में भाई ने अपने दो भाइयों को गोलियों से भून डाला, अक्सर देता था धमकी

तरनतारन [धर्मबीर सिंह मल्हार]। जमीन के लिए भाई अपने ही भाइयों के खून का प्यासा हो गया। उसने दो भाइयों को गोलियों भून डाला। कस्बा झब्बाल में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित मनजिंदर सिंह मन्ना साथियों सहित फरार हो गया। मौके पर पुलिस बल पहुंच गया है। 

loksabha election banner

बताया जाता है कि मनजिंदर सिंह मन्ना का अपने भाइयों से लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह जमीन पर पेड़ों को लेकर विवाद शुरू हो गया और इस विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोपित मन्ना ने अपने साथियोंं के साथ मिलकर दोनों भाइयों बारा सिंह और लाडी सिंह की गोलियों से भून डाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि किसान बहाल सिंह के तीन लड़के और दो लड़किया थी। लड़कियों के विवाह के बाद बहाल सिंह ने अपनी जायदाद तीनोंं लड़कोंं दिलबाग सिंह, लाल सिंह और मनजिंदर सिंह में बांट दी थी। मनजिंदर सिंह को लगता था की जमीन के बंंटवारे के मौके पर उसके पिता ने अपने दूसरे लड़कों को उनकी मर्जी की जमीन दी है, इसी बात को लेकर वह अपने दोनों भाइयोंं के साथ विवाद करता था।

लाल सिंह और दिलबाग सिंह जब अपने खेतोंं में लगे पेड़ काटने लगे तो वहां पर मनजिंदर सिंह मन्ना अपने चचेरे भाई के साथ पहुंच गया और गोलियांं मारकर दोनों को जमीन पर ढेर करते फरार हो गया। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया की मौके पर जाकर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पिता बहाल सिंह व माता परमजीत कौर ने बताया कि कई दिनों से मनजिंदर सिंह अपने भाइयों को मारने की धमकी दे रहा था। परिवार ने कभी यह नहीं सोचा था कि वह अपने दोनों भाइयों को ही मार डालेगा। डीएसपी सुच्चा सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपितों की तलाश में छापामारी की जा रही है। अभी उनका पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि मनजिंदर सिंह के साथ घटना के वक्त आठ से दस लोग थे। उनके पाश पिस्टल और राइफलेंं थीं। 

यह भी पढ़ें: Control Room से Physical Distancing का पालन न करने वालों पर नजर, अमेरिका में बसे भारतीय ने बनाया एप

यह भी पढ़ें: फीस बढ़ोतरी के खिलाफ नोबल पहुंची आप सांसद मान के घर के बाहर, शिक्षामंत्री ने घर बुला लिया ज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब में धार्मिक स्थल किए जा रहे सैनिटाइज, श्रद्धालुओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग

यह भी पढ़ें: भीख मांग कर भी शहंशाह है राजू, PM मोदी हुए मुरीद, जानें कैसे कर रहा कोरोना सं‍कट में दूसरों की मदद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.