Move to Jagran APP

टकसाली होने का दावा करने वाले ब्रह्मपुरा कांग्रेस से मिले हुए हैं: जागीर कौर

तरनतारन/ खडूर साहिब अकाली दल (टकसाली) के नाम से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। सब जानते हैं कि शिअद को हराने के लिए वह कांग्रेस से मिले हुए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 Mar 2019 12:48 AM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2019 06:29 AM (IST)
टकसाली होने का दावा करने वाले ब्रह्मपुरा कांग्रेस से मिले हुए हैं: जागीर कौर
टकसाली होने का दावा करने वाले ब्रह्मपुरा कांग्रेस से मिले हुए हैं: जागीर कौर

30एएसआर407

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, तरनतारन/ खडूर साहिब : अकाली दल (टकसाली) के नाम से रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकते। सब जानते हैं कि शिअद को हराने के लिए वह कांग्रेस से मिले हुए हैं। यह आरोप खडूर साहिब से शिअद-भाजपा गठबंधन की प्रत्याशी बीबी जागीर कौर ने लगाया है।

लोकसभा चुनाव को लेकर एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का काफिला लगातार बढ़ता जा रहा है। खडूर साहिब के लोग पंथ को सम्मान देते आए हैं। सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में पार्टी लगातार चढ़दीकला की ओर जा रही है। बीबी जागीर कौर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार दो वर्ष में अपना वजूद खो चुकी है। अब हालात यह है कि खडूर साहिब से कांग्रेस पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पा रही। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. दलबीर सिंह वेरका, हरजिंदर सिंह चेयरमैन, बिक्रम सिंह कोटला मेंबर एसजीपीसी, परमजीत सिंह दयालपुरा, जरनैल सिंह, सकत्तर सिंह ने भी संबोधन किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.