किसान वर्ग के लिए गंभीर नहीं केंद्र व पंजाब सरकार : भूरा
पंजाब बार्डर किसान वेलफेयर सोसायटी की मीटिंग की अगुवाई करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा ने सरकार से मांग कि सीमावर्ती किसानों की समस्याओं का पक्का समाधान निकाला जाए। बीएसएफ द्वारा लगाई कंटीली तार की चपेट में आई जमीन के बदले मुआवजा देने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार गंभीर नहीं है।
जासं, तरनतारन : पंजाब बार्डर किसान वेलफेयर सोसायटी की मीटिंग की अगुवाई करते हुए यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भूरा ने सरकार से मांग कि सीमावर्ती किसानों की समस्याओं का पक्का समाधान निकाला जाए। बीएसएफ द्वारा लगाई कंटीली तार की चपेट में आई जमीन के बदले मुआवजा देने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के दखल पर ही मुआवजा मिला है। जिसके चलते किसानों का कानून पर विश्वास बढ़ा है। इस दौरान किसान नेताओं ने यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रघबीर सिंह भंगाला का धन्यवाद करते कहा कि संघर्ष का रास्ता अपनाने लिए अच्छा प्लेटफार्म मिला है। सुरजीत सिंह ने कहा कि पंजाब का पानी पी रहे राजस्थान से इसके बदले में राशि लेने की मांग उठाई जाएगी। मौके पर हरजिंदर सिंह, मुख्तार सिंह , हरविंदर सिंह, सरबजीत सिंह, रवेल सिंह भूरा, केहर सिंह, सुखविंदर सिंह छीना, इंद्रजीत सिंह छीना मौजूद थे।