भारत बंद का सेहत सेवाओं पर पड़ा असर
ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर बुधवार के भारत बंद का असर सेहत सेवाओं पर भी पड़ा।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर बुधवार के भारत बंद का असर सेहत सेवाओं पर भी पड़ा। सिविल अस्पताल में बुधवार को केवल 350 मरीजों की आमद हुई। पूरे दिन में आठ आप्रेशन किए गए। लैब टेस्ट भी रूटीन के मुताबिक 50 प्रतिशत ही हुए।
सिविल अस्पताल में रोजाना 700 से अधिक रजिस्ट्रेशन होती है। हड़ताल के दौरान एसएमओ, विभिन्न डाक्टर व अन्य स्टाफ निर्धारित समय पर पहुंच गया, परंतु मरीजों की आमद सुबह साढे 10 बजे के बाद शुरू हुई। पूरा दिन एमरजेंसी वार्ड में केवल आठ नए मरीज ही आए। डॉ. संदीप सिंह कालड़ा, सुखबीर कौर, वेद प्रकाश, सतिंदर भगत, सरबजीत सिंह ने बताया कि अल्ट्रा साउंड करवाने वाले मरीजों की संख्या भी बुधवार को 21 तक रही। जो आम तौर पर 45 के आसपास होती है।
मरीज सुच्चा सिंह, राम लाल, केवल सिंह, बलबीर सिंह, सरबजीत कौर, कुलविंदर कौर, राम पाल, नरिदर कौर ने बताया कि अस्पताल में सभी डॉ. मरीजों को देखने मौके यह यकीनी बना रहे थे कि उनको बाहर से कोई दवाई न लेनी पड़े। एसएमओ डॉ. इंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाइयां देने की तवज्जों दी जाती है।