घर में दाखिल होकर पत्थरों से हमला, तीन घायल
गांव झामका खुर्द में कुछ लोगों ने बसंत सिंह के घर में दाखिल होकर पत्थरों से हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 04:15 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 04:15 PM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : गांव झामका खुर्द में कुछ लोगों ने बसंत सिंह के घर में दाखिल होकर पत्थरों से हमला कर दिया।
जमीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भाई बसंत सिंह का परिवार खेतों में धान की रोपाई करता है। गांव के रहने वाला शमशेर सिंह आरोप लगाता था कि महिला की मोबाइल पर वीडियो बनाई है। इसी रंजिश के चलते शमशेर सिंह ने अपने साथी दलेर सिंह और जरनैल सिंह को लेकर पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में बसंत सिंह घायल हो गया। थाना झब्बाल के एएसआइ सरबजीत सिंह ने बताया कि तीन आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें