बेसहारा पशु कहीं बन न जाएं हादसे का कारण : गुलशन
सड़कों पर बेसहारा पशुओं की वजह से हादसे होने का खतरा रहता है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Nov 2019 12:59 AM (IST)Updated: Tue, 26 Nov 2019 06:10 AM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : सड़कों पर बेसहारा पशुओं की वजह से हादसे होने का खतरा रहता है। रंगला पंजाब फ्रेंडस क्लब के नेता गुलशन अलगो, हरजिंदर सिंह भिखीविंड, हैप्पी संधू, गुरजंट सिंह कलसी ने कहा कि प्रशासन इन हादसों को देखते हुए भी मूकदर्शक बना हुआ है। गुलशन ने कहा कि बेसहारा पशुओं की संभाल लिए पंजाब सरकार ने लोगों पर गाय सेस टेक्स इसलिए लगाया है कि इन बेसहारा पशु धन की संभाल की जा सके। वहीं सरकार के आदेशों के बाद भी प्रशासन ने सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के लिए कोई प्रबंध नहीं किया है। इस मौके पर अश्विनी कुमार, जोगिंदर सिंह डल्ल, बिट्टू दयालपुरिया आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें