गुरु नगरी के विकास के लिए नगर कौंसिल को दिए 5 करोड़
गुरु नगरी के विकास लिए हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने पांच करोड़ की राशि नगर कौंसिल को दी है।
धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : गुरु नगरी के विकास लिए हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने पांच करोड़ की राशि नगर कौंसिल को दी है। हाल ही में मुख्यमंत्री कैप्टन अम¨रदर सिंह के साथ हुई बैठक के बाद यह राशि जारी की गई। नगर कौंसिल कार्यालय पहुंचते ही विधायक डॉ. अग्निहोत्री का स्वागत करने वालों का तांता लग गया। डॉ. संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, ईओ मनमोहन सिंह रंधावा, नगर कौंसिल अध्यक्ष बीबी सु¨रदर कौर रंधावा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल शर्मा, उपाध्यक्ष सु¨रदर सिंह मल्ली, रणजीत सिंह राणा, बलदेव सिंह बिल्ला, सु¨रदर सिंह अरोड़ा, सीमा भनोट, गुरप्रीत गोल्डी, तिलक राज, सतनाम सिंह मठाड़ू, राजेश सिंह ¨रकू, डॉ. सुखदेव सिंह लोहका, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह ढिल्लों, परमजीत सिंह मल्ली, कशिश चोपड़ा, कंवलजीत सिंह साबा, गुरदीप सिंह पाहवा, पवन अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री ने विधायक का स्वागत किया। डॉ. अग्निहोत्री ने पांच करोड़ की राशि का चेक सौंपते हुए कहा कि आने वाले समय में ग्रांटों की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा, गुरु नगरी तरनतारन के विकास लिए जो भी योजना बनाई जाएगी। उसके बदले सरकार से राशि तुरंत लाई जाएगी।
पांच नए पार्क व ट्यूबवेल लगेंगे
डॉ.अग्निहोत्री ने कहा कि शहर की बढ़ रही आबादी के मद्देनजर शहर में पांच नए पार्क बनाए जाएगे। उन्होंने साथ ही सीवरेज व्यवस्था में सुधार लिए मास्टर प्लान तैयार करने के आदेश दिए। गर्मी के मौसम को मुख्य रखते हुए विधायक ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नए ट्यूबवेल लगाने की घोषणा की।
इसी बजट में ली जाएगी 19 करोड़ की राशि
विधायक ने 19.50 करोड़ की लागत से जंडियाला रोड पर रेलवे फाटक के पास अंडर पाथ बनाने की योजना के बारे में कहा कि यहां वर्षो से लटकती आ रही ट्रैफिक की समस्या का पक्का समाधान निकला जाएगा। वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मिलकर इसी बजट में 19.50 की राशि प्राप्त की जाएगी।
डॉ. संदीप ने गिनाएं विकास कार्य
कांग्रेस के नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री ने कहा कि पूरे शहर में एलईडी लाईटें लगाने, सड़क के डिवाइडरों का नवीनीकरण करने, गांधी पार्क में ओपन एयर जिम लगाने, फायर ब्रिगेड गाड़ी दिलवाने व वर्षो से लटकती आ रही रेहड़ी मार्केट की मांग को पूरा करने में डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री द्वारा विशेष कदम उठाए गए।