किसानों के मुद्दे पर अकाली दल ने की भाजपा की वकालत : पलासौर
प्रदेश कांग्रेस सचिव मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपनी कुर्सी की परवाह नहीं की।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 12:21 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 12:21 AM (IST)
संस, तरनतारन : प्रदेश कांग्रेस सचिव मनिंदरपाल सिंह पलासौर ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिदर सिंह ने अपनी कुर्सी की परवाह नहीं की। किसान वर्ग आज कैप्टन सरकार से खुश है।
उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून बनाकर केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों की बर्बादी का रास्ता निकाला। वहीं अकाली दल ने भी केंद्र की खुलकर वकालत की। पलासौर ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने जब अकालियों के नाक में दम किया तो हरसिमरत कौर बादल ने अपना त्याग पत्र दिया। अकाली दल अभी भी भाजपा के साथ फ्रेंडली मैच खेल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें