Move to Jagran APP

'आप' ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, छह सीटों पर लड़ेंगी महिलाएं

नगर पंचायत भिखीविंड के चुनाव लिए आप ने कुल 13 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 05:24 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 05:24 PM (IST)
'आप' ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, छह सीटों पर लड़ेंगी महिलाएं
'आप' ने घोषित किए उम्मीदवारों के नाम, छह सीटों पर लड़ेंगी महिलाएं

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : नगर पंचायत भिखीविंड के चुनाव लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने कुल 13 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें छह महिलाएं व सात पुरुष शामिल हैं, जबकि कांग्रेस, शिअद व भाजपा अभी प्रत्याशियों के नामों पर कोई फैसला नहीं कर पाई है। इन तीनों दलों के बैठकों का दौर अभी तीन दिन और जारी रहने की संभावना है।

loksabha election banner

विधान सभा हलका खेमकरण में आती नगर पंचायत भिखीविंड के पिछले चुनाव में शिरोमणि अकाली दल ने सभी सीटों पर जीत दर्ज करवाई थी। उस समय पूर्व सीपीएस प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा के करीबी अमरजीत सिंह ढिल्लों ने प्रधानगी की जिम्मेदारी निभाते कस्बा भिखीविंड का भरपूर विकास करवाया था। इस बार कांग्रेस पार्टी सत्ता में होने का लाभ लेने की ताक में है। हलका विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर के करीबी रजिंदर बब्बू 28 तक सभी 13 वार्डो में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकते हैं।

इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष जतिंदर शर्मा द्वारा पार्टी हाईकमान के साथ तीन बैठकें करके चुनाव मद्देनजर ग्राउंड स्तर की रिपोर्ट से अवगत करवाया जा चुका है। जबकि आम आदमी पार्टी द्वारा सभी वार्डो में उम्मीदवारों की सूचनी जारी कर चुनावी बिगुल फूंक दिया गया है। छह सीटों पर पत्नियों और माताओं को टिकट दिलाने की दौड़

नगर पंचायत खेमकरण की कुल 13 वार्डों के लिए 8 हजार, 945 वोटर हैं। 50 फीसद सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। जिसके चलते कई नेता अपनी पत्नियों और माताओं को टिकट दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौड़ में कांग्रेस, शिअद और भाजपा नेता भी शामिल हैं।

पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाए थे कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी

पिछले चुनाव में 13 में से दो वार्डो से शिअद के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे। गठबंधन के बावजूद भाजपा ने शिअद से अलग होकर कुल आठ वार्डो से प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जिसमें सभी को हार का सामना करना पड़ा था। यहां पर कांग्रेस भी खाता नहीं खोल पाई थी। जल्द जारी होगी शिअद की सूची : प्रो. वल्टोहा

शिअद के पूर्व सीपीएस प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा कहते है कि नगर पंचायत भिखीविंड का चार वर्ष दौरान विकास नहीं विनाश हुआ है, जिसके चलते लोग शिअद को ही जीत दर्ज दिलवाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। एक दो दिन में घोषित हो जाएंगे प्रत्याशियों के नाम : विधायक भुल्लर

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि चार वर्ष का विकास सभी के सामने है। नगर पंचायत चुनाव के लिए सूची तैयार हो गई है। एक दो दिन में प्रत्याशियों की घोषणा करके चुनाव प्रचार शुरू कर दिया जाएगा। स्वच्छ छवि के प्रत्याशी उतारे हैं मैदान में : बलजीत सिंह

आप के ज्वाइंट सचिव बलजीत सिंह खैहरा कहते हैं कि पार्टी द्वारा साफ छवि वाले प्रत्याशी मैदान में उतारे गए हैं। इन चुनावों में शराब, नशा, गुंडागर्दी, सियासी दखल किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि प्रत्याशियों की जीत के लिए रास्ता साफ है। तैयार है भाजपा प्रत्याशियों की सूची : जतिंदर शर्मा

भाजपा के मंडल अध्यक्ष जतिंदर शर्मा कहते हैं कि अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं। प्रत्याशियों के नाम भी फाइनल हो चुके हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से उक्त सूची पर मोहर लगाई जानी है। शर्मा कहते हैं कि भाजपा पूरे देश में सबसे बड़ी पार्टी है जो नगर पंचायत के चुनाव जीतेगी। आप द्वारा घोषित की गई उम्मीदवारों की सूची

वार्ड नंबर 1 कुलविंदर कौर।

वार्ड नंबर 2 गुरपाल सिंह।

वार्ड नंबर 3 बिक्कर सिंह।

वार्ड नंबर 4 लवदीप सिंह।

वार्ड नंबर 5 प्रकाश कौर।

वार्ड नंबर 6 अमरीक सिंह।

वार्ड नंबर 7 राजबीर कौर।

वार्ड नंबर 8 अर्पन सिंह।

वार्ड नंबर 9 रजनी धवन।

वार्ड नंबर 10 विक्रमजीत मेहता।

वार्ड नंबर 11 ममता रानी।

वार्ड नंबर 12 अशोक कुमार।

वार्ड नंबर 13 कर्मजीत कौर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.