विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के तरनतारन में निजी अस्पताल में लगी आग, धुएं का गुबार देख डरे लोग; सुरक्षित निकाले गए सभी मरीज

Published: Wed, 12 Aug 2026 11:23 PM (IST)

तरनतारन के मित्तल अस्पताल में बुधवार रात आग लग गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि, अस्पताल प्रबंधन की सूझबूझ ...और पढ़ें

पंजाब के तरनतारन में निजी अस्पताल में लगी आग। फोटो जागरण

पंजाब के तरनतारन में निजी अस्पताल में लगी आग। फोटो जागरण

HighLights

  1. मित्तल अस्पताल में बुधवार रात लगी आग।

  2. आठ मरीज और अभिभावक सुरक्षित निकाले गए।

  3. लाखों का नुकसान, आग का कारण अज्ञात।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। श्री गोइंदवाल साहिब बाईपास के समीप बुधवार की रात को करीब साढ़े नौ बजे मित्तल अस्पताल में आग लग गई। जब आग लगी तो वहां करीब आठ मरीज और उनके 12 से अधिक अभिभावक थे। हालांकि, सभी को सुरक्षित निकाल अन्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

डॉ. सुपर्णा मित्तल और उनके पति डॉ. आशीष मित्तल की और से संयुक्त रूप में यहां अस्पताल चलाया जाता है। यह अस्पताल दो मंजिला है जबकि बेसमेंट में पार्किंग वगैरह की व्यवस्था है। रात को करीब साढ़े नौ बजे अप्रैल प्रथम मंजिल से धुएं का गुबार उठा। जिसके बाद आग की लपटें देखी गईं।

आग से लाखों का नुकसान

कुछ ही पल में दोनों ही समय में दोनों मंजिलों में आग का प्रभाव देख गया। अस्पताल के प्रबंधन ने होशियारी से कम लेते हुए आग बुझाऊं यंत्रों का प्रयोग करते फायर अमले को सूचित किया। नगर कौंसिल से दो गाड़ियां मौके पर आई और आग पर काबू डाला गया। हालांकि, आग से लाखों का नुकसान हो गया।

आग कैसे लगी इस बाबत अभी कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई। डा. आशीष मित्तल ने बताया कि उनकी प्रथम कोशिश रही कि मरीजों, उनके अभिभावकों और स्टाफ को सुरक्षित निकाला जाए जिसमें कामयाबी मिली हैं। हुए नुकसान का भी अनुमान लगाना उचित नहीं।