Move to Jagran APP

दाव पर लगा भविष्य, 9 कांग्रेस विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा

लोकसभा चुनाव में सभी सियासी पार्टियों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। सत्तारूढ पार्टी कांग्रेस की बात करें तो इस पार्टी के 9 विधायकों के लिए यह चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने अपने विधायकों को खुश करने लिए प्रत्येक हलके में 5-5 करोड़ की राशि जारी की थी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 06:36 PM (IST)
दाव पर लगा भविष्य, 9 कांग्रेस विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा
दाव पर लगा भविष्य, 9 कांग्रेस विधायकों की होगी अग्नि परीक्षा

धर्मबीर सिंह मल्हार, खडूर साहिब : लोकसभा चुनाव में सभी सियासी पार्टियों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। सत्तारूढ पार्टी कांग्रेस की बात करें तो इस पार्टी के 9 विधायकों के लिए यह चुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंद्र सिंह ने अपने विधायकों को खुश करने लिए प्रत्येक हलके में 5-5 करोड़ की राशि जारी की थी। यह राशि भले ही खर्च होने से पहले आचार संहिता लागू हो गई। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो खडूर साहिब में आती सभी विस सीटों पर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। मौजूदा दौर में सभी सीटों पर कांग्रेस के विधायक काबिज है। इन सभी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड के तौर पर लोकसभा चुनाव के नतीजे देखे जाने है। 2014 के लोकसभा चुनाव में शिअद को 1 लाख 569 मतों से जीत मिली थी। सबसे अधिक लीड विस हलका खडूर साहिब से शिअद को मिली थी। उस समय ब्रह्मपुरा को 73382, कांग्रेस के हरमिंदर सिंह गिल को 35519 वोट मिले थे। यहां पर जीत का आंकड़ा 37 हजार 863 मतो से हुआ था। पट्टी हलके से शिअद को 62326, कांग्रेस को 47630 वोट मिले थे। यहां पर जीत का मार्जन 14696 पर रहा था। खेमकरन हलके से शिअद को 65157, कांग्रेस को 54468 वोट मिले। यहां पर मार्जन 10689 मतो से रहा। सुलतानपुर लोधी हलके से शिअद को 38455, कांग्रेस को 27828 वोट मिले थे। इस हलके से कांग्रेस को 10627 मतो से हार का सामना करना पड़ा था। बाबा बकाला हलके से शिअद को 43008, कांग्रेस को 36553 वोट मिले थे। यहां पर जीत का मार्जन 6455 रहा था। तरनतारन हलके से शिअद को 49913, कांग्रेस को 43591 वोट मिले। जीत का यहां मार्जन 6322 मत से रहा था। जंडियाला गुरु से ब्रह्मपुरा को मिली थी 6297 मतों से बढ़त

loksabha election banner

जंडियाला गुरु हलके से शिअद को 44914, कांग्रेस को 38617 वोट मिले। यहां पर ब्रह्मपुरा को 6297 मतों से बढ़त मिली थी। जीरा विधानसभा हलके से ब्रह्मपुरा को 53928, गिल को 48257 वोट मिले थे। यहां से ब्रह्मपुरा को 5671 मतों से लीड मिली थी। सबसे कम लीड विधानसभा हलका कपूरथला से शिअद को मिली थी। यहां पर ब्रह्मपुरा को 36155 व गिल को 34279 वोट मिले थे। जीत का आंकड़ा यहां पर 1876 मतों का रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.