पिस्तौल दिखाकर छीनी 71 हजार की नकदी
पंट्टी : वार्ड नंबर-7 में मोटरसाइकिल सवार से 2 अज्ञात व्यक्तियों ने 71 हजार की नकदी छीन ली। जानकारी के अनुसार सतिंदर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह अपनी बाइक पर तरनतारन से पंट्टी जा रहा था कि गांव जोड़े पुल पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 01:06 AM (IST)
संवाद सूत्र, पंट्टी : वार्ड नंबर-7 में मोटरसाइकिल सवार से 2 अज्ञात व्यक्तियों ने 71 हजार की नकदी छीन ली। जानकारी के अनुसार सतिंदर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह अपनी बाइक पर तरनतारन से पंट्टी जा रहा था कि गांव जोड़े पुल पर 2 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया। दोनों आरोपित ने सतिंदर से पिस्तौल दिखाकर 71 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गए। उन्होंने सदर पंट्टी पुलिस को सूचित किया। थाना प्रभारी बलकार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें