70 करोड़ से बदली जाएगी सरकारी स्कूलों की नुहार : डॉ. अग्निहोत्री
विधायक अग्निहोत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास किया जा रहा है।
जासं, तरनतारन : विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े स्तर पर विकास किया जा रहा है। जिले के स्कूलों को स्मार्ट स्कूल बनाकर शिक्षकों की कमी को दूर किया जा रहा है।
एक बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ढाई वर्ष के दौरान सरकार ने जिले के स्कूलों की नुहार बदलने लिए 70 करोड़ की राशि जारी की गई। शिक्षा गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए 150 करोड़ रुपये इसके लिए खर्चे जा रहे हैं। साढे सात करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल में 50 बैड वाला जच्चा-बच्चा वाला वार्ड अगले महीने मरीजों को सेवाएं देना शुरू कर देगा। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड का निर्माण किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर साढे छह करोड़ की राशि खर्च होगी। बैठक के मौके चेयरमैन रंजीत सिंह राणा गंडीविंड, कश्मीर सिंह भोला, गुरमिंदर सिंह रटौल, जनक राज अरोड़ा, गुरदीप सिंह पाहवा, सोनू दोदे, संजीव कुंद्रा, रितिक अरोड़ा, मनजीत सिंह, अवतार सिंह तनेजा, मनोज अग्निहोत्री आदि उपस्थित थे।