प्रदेश स्तरीय इजलास में 61 सदस्यीय स्वागती कमेटी गठित, जामाराय चेयरमैन
जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह दयालपुरा की अगुआई में 61 सदस्यीय स्वागती कमेटी का गठन किया गया।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : जमहूरी किसान सभा के होने वाले प्रदेश स्तरीय इजलास को लेकर जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह दयालपुरा की अगुआई में 61 सदस्यीय स्वागती कमेटी का गठन किया गया। बैठक के मौके प्रगट सिंह जामाराय को कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया।
जामाराय ने बताया कि 28 फरवरी को होने वाले इजलास के मौके अर्थ शास्त्री सरदारा सिंह जौहल का भाषण होगा। इजलास स्थान को गदर लहर के महान योद्धा बाबा सोहन सिंह भकना के नाम पर रखा जाएगा। इस मौके पर जसपाल सिंह ढिल्लों, मुखतार सिंह मल्ला, जसबीर सिंह गंडीविंड, मंजीत सिंह बग्गू, सुलखण सिंह तुड़, रेशम सिंह फैलोके, दारा सिंह मुंडापिंड, अजीत सिंह ढोटा, गुरविंदर सिंह दोदे, तरसेम सिंह ढोटियां, सविंदर सिंह दोदे, हरदीप सिंह दोदे, बाबा संता सिंह ढोटियां, बाबा बीरा सिंह ढोटियां, अमरजीत सिंह तुड़, बलवंत सिंह काहलवां, गुरसाहिब सिंह काहलवां, परमजीत सिंह कोट, जंगबहादुर सिंह तुड़, नरिदर सिंह तुड़, दलबीर सिंह, सुरजीत सिंह तुड़, मंगल सिंह सांघणा, मलकीत सिंह बघियाड़ी, अरविंदर सिंह, अमृतपाल सिंह भी मौजूद थे।