83 में से 33 लोग डेंगू पीड़ित
सेहत विभाग ने भले ही लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। जिले में कुल 33 लोग डेंगू से प्रभावित हैं। सिविल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया है। शुक्रवार तक सिविल अस्पताल में डेंगू से संबंधित 83 लोगों की जांच की गई जिसमें से 33 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : सेहत विभाग ने भले ही लोगों को जागरूक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन इसके बावजूद डेंगू का डंक लगातार बढ़ रहा है। जिले में कुल 33 लोग डेंगू से प्रभावित हैं। सिविल अस्पताल में डेंगू के मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाया है। शुक्रवार तक सिविल अस्पताल में डेंगू से संबंधित 83 लोगों की जांच की गई जिसमें से 33 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए। इनमें से 16 मामले तरनतारन और पट्टी शहर से संबंधित हैं। जबकि 17 लोग देहाती क्षेत्रों से हैं। जिला मलेरिया अधिकारी स्वर्णजीत धवन का कहना है कि जिले को डेंगू के डंक से बचाने के लिए कई कैंप लगाए गए। लेकिन फिर भी डेंगू के 33 मामले सामने आए हैं।