20 दिन बाद भी नहीं लगा नौजवान का सुराग
नौशहरा पन्नुआ निवासी 32 वर्षीय युवक हरविंदर सिंह मन्ना का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया।
संवाद सूत्र, सरहाली कलां : नौशहरा पन्नुआ निवासी 32 वर्षीय युवक हरविंदर सिंह मन्ना का 20 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार को पुलिस ने अगवा का मामला दर्ज करके जांच को आगे बढ़ा दिया है।
नौशहरा पन्नुआ निवासी रछपाल सिंह ने बताया कि वह जमींदार है। उसका 32 वर्षीय लड़का हरविंदर सिंह मन्ना छह मई की सुबह आठ बजे मोटरसाइकिल (पीबी 46 जे 3618) पर घर से बाहर गया, परंतु वापस नहीं लौटा। कई दिनों से परिवार द्वारा ढूंढा जाता रहा। मक्खू नहर के किनारे मन्ना का मोटरसाइकिल बरामद किया गया। परंतु मन्ना के बारे में कोई पता नहीं चल पाया है। लगातार 20 दिन की जांच के बाद थाना सरहाली की पुलिस ने हरविंदर सिंह मन्ना के पिता रछपाल सिंह के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच एएसआइ लखविंदर सिंह को सौंपी गई है।