2.61 लाख की नकदी और जेवरात चोरी
गांव अल्लोवाल में दो घरों से 2.61 लाख की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 04:07 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 04:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव अल्लोवाल में दो घरों से 2.61 लाख की नकदी और सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है।
काबल सिंह ने बताया कि रात के समय वे अपने परिवार सहित कमरे में सो रहा था। सुबह उठकर देखा कि घर के पीछे वाले कमरे की ग्रिल टूटी हुई थी। कमरे से चोरों ने 2.61 लाख की नकदी और सोने के छह तोले गहने चोरी कर लिए थे। इसी प्रकार किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसका भाई विदेश में रहता है। जिसके कमरे में सेंध लगाकर अज्ञात लोगों ने चार तोले आभूषण चोली कर लिए। थाना वैरोवाल के एएसआइ अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज करके उनकी पहचान की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें