विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंटरनेशनल बॉर्डर पर BSF का बड़ा एक्शन, तरनतारन में भारतीय सीमा में घुसे दो पाकिस्तानी गिरफ्तार

Published: Fri, 22 May 2026 12:36 PM (IST)

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तरनतारन में बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते हुए पकड़ा। दोनों ने ...और पढ़ें

तरनतारन में भारत-पाक बॉर्डर पर वैन सवार दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार।

तरनतारन में भारत-पाक बॉर्डर पर वैन सवार दो पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार।

HighLights

  1. बीएसएफ ने भारतीय सीमा में दो पाक नागरिक पकड़े

  2. दोनों लाहौर निवासी, सफेद वैन में दाखिल हुए थे

  3. बच्चों को किताबें बांटने का दावा, पुलिस कर रही पूछताछ

जागरण संवाददाता, तरनतारन। भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ के जवानों ने दो पाक नागरिकों को भारतीय क्षेत्र में दाखिल होते काबू किया। यह दोनों एक वैन में सवार थे। बाद में इनकी पहचान मोहम्मद सलीम व आमिर नवाज के तौर पर हुई है।

खालड़ा पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ दौरान दोनों ने माना कि वह गांवों में बच्चों को किताबें बांटने लिए आए थे व गलती से सीमा पार कर गए।

बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों द्वारा गांव वां तारा सिंह के क्षेत्र में पैट्रोलिंग की जा रही थी। जिस दौरान सफेद रंग की सजूकी वैन भारतीय क्षेत्र में घूमती देखी। अमरकोट की तरफ से आ रही उक्त वैन को पिल्लर नंबर 140-1 व 141-20 के दरमियान रोककर पूछताछ की गई।

जिस दौरान दो पाक नागरिकों को हिरासत में लिया गया। बाद में उनकी पहचान मोहम्मद सलीम (60) पुत्र नजीर अहमद निवासी नस्तर कालोनी फिरोजपुर रोड लाहौर व आमिर नवाज (40) पुत्र मोहम्मद नवाज निवासी यासीन टावर गाजी रोड लाहौर (पाकिस्तान) के तौर पर हुई है।

बीएसएफ ने प्रथम पूछताछ के बाद दोनों पाक नागरिकों को थाना खालड़ा की पुलिस के हवाले कर दिया। थाना खालड़ा के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों ने खुद को समाज सेवी संगठन के कार्यकर्ता बताते दावा किया कि गांवों में बच्चों को पढ़ाई लिए किताबें वितरित करने आए थे व गलती से रास्ता भटकने पर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हो गए। इन दोनों से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।