Move to Jagran APP

तीन साल में 137 किलो हेरोइन, 40 किलो अफीम व 16 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद

जिला तरनतारन पुलिस ने तीन वर्ष में बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Mar 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 14 Mar 2020 05:11 PM (IST)
तीन साल में 137 किलो हेरोइन, 40 किलो अफीम व 16 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद
तीन साल में 137 किलो हेरोइन, 40 किलो अफीम व 16 लाख प्रतिबंधित गोलियां बरामद

जागरण संवाददाता, तरनतारन : जिला तरनतारन पुलिस ने तीन वर्ष में बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया है। तरनतारन पुलिस द्वारा 137 किलो से अधिक हेरोइन, 40 किलो अफीम, 16 लाख से अधिक प्रतिबंधित गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए।

loksabha election banner

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा 2017 से लेकर अब तक जिले के विभिन्न थानों में 2375 मुकदमें एनडीपीएस एक्ट तहत दर्ज किए गए। जबकि 2890 लोगों को काबू करके बड़ी मात्रा में नशा बरामद किया गया। बरामद नशे में 137 किलो 800 ग्राम हेरोइन, 40 किलो अफीम, 1198 किलो चूरा पोस्त, 16 लाख 74 हजार 572 प्रतिबंधित गोलियां, कैप्सूल, 5890 वाइलें, 517 ग्राम स्मैक, 35 किलो चरस शामिल है।

एसएसपी दहिया ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा एक्साइज एक्ट अधीन तीन वर्ष के दौरान 999 केस दर्ज किए गए। इस मामलों में 907 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों से 3,63,435 मिलीलीटर अवैध शराब, 2093 किलो लाहन के अलावा आठ लाख 46 हजार 10 लीटर अंग्रेजी मार्का शराब बरामद की गई है। असलहा एक्ट तहत कुल 75 मामले दर्ज कर 78 लोगों को गिरफ्तार किया। इन लोगों से 136 पिस्तौल, 15 रिवाल्वर, पांच बंदूकें, 18 राइफलें, 1198 कारतूस, पांच मैगजीन बरामद किए गए। इसी प्रकार पुलिस द्वारा जिले में 14 हत्या केस की वारदातें ट्रेस करने के साथ-साथ लूटपाट की 42 वारदातों को बेपर्द किया गया। 43 गैंगस्टरों के विरुद्ध केस दर्ज करके 195 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। विभिन्न मामलों में भगौड़े आरोपितों विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 536 इश्तिहारी मुजरिमों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नशेड़ी पुलिस कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता

एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि नशे विरुद्ध चलाए अभियान तहत पुलिस ने 37 अंतरराष्ट्रीय तस्करों पर शिकंजा कसने में कामयाबी प्राप्त की है। इन तस्करों की 48 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। इसी प्रकार नशे के आदी एक एएसआइ, दो हेड कांस्टेबलों को नौकरी से डिसमिस किया गया है। उन पुलिस कर्मियों के डोप टेस्ट करवाए गए, जिनके बारे नशेड़ी होने की शिकायत थी। 60 कर्मियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव पाए गए, जिनके आधार पर उन्हें जिले से बाहर का रास्ता दिखाया गया। इसके अतिरिक्त चोरी, लूटपाट की वारदातों को ट्रेस करते हुए पांच करोड़ छह लाख 43 हजार 790 रुपये की बरामद की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.