विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति के अवैध संबंधों से परेशान विधायक की भतीजी ने किया आत्मदाह

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 04 Jul 2017 09:34 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jul 2017 09:35 AM (IST)

पति के अपनी भाभी से संबंध थे। इसको लेकर महिला परेशान रहती थी, उसने कई बार पति को रोका पर वह नहीं माना। आखिरकार महिला ने आत्मदाह कर दिया।

पति के अवैध संबंधों से परेशान विधायक की भतीजी ने किया आत्मदाह
पति के अवैध संबंधों से परेशान विधायक की भतीजी ने किया आत्मदाह

जेएनएन, संगरूर। पति के अपनी भाभी से नाजायज संबंधों से परेशान शुतराणा के विधायक निर्मल सिंह की भतीजी ने आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। पुलिस ने पति व उसकी भाभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

भूपिंदर सिंह निवासी चनागरा रोड पातड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी कर्मजीत कौर उर्फ कुलवीर कौर का विवाह करीब पांच वर्ष पहले जसवीर सिंह निवासी मनवी के साथ हुआ था। जसवीर सिंह के अपनी भाभी संदीप कौर के साथ नाजायज संबंध थे, जिसके बारे में कर्मजीत कौर ने अपने पति को कई बार रोका। पति जसवीर ङ्क्षसह की इन हरकतों से कर्मजीत कौर काफी परेशान रही थी।

पति के नाजायज संबंधों से परेशान कर्मजीत कौर ने सोमवार को खुद को आग लगाकर आत्मदाह कर लिया।  पुलिस ने भूङ्क्षपदर ङ्क्षसह के बयानों के आधार पर मृतका के पति जसवीर ङ्क्षसह व विधवा भाभी संदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: मौसा लूटना चाहता था इज्जत, 20 वर्षीय युवती ने लगाया फंदा