तुसी साथ देणां, भगवंत मान दा पिड लऊं गोद, ते करके दखाऊं विकास : ढिल्लों
संगरूर संगरूर लोकसभा क्षेत्र अधीन पड़ते सत्तौज में क्षेत्र लोकसभा संगरूर से कांग्रेस के उम्मीदवार व कांग्रेस के सीनियर उप प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने इक्ट्ठ को संबोधित करते कहा कि 2014 में सांसद चुने गए भगवंत मान संगरूर में किसी तरह का विकास करवाने में असफल तो रहे ही हैं बल्कि अपने गांव सत्तौज का भी विकास करवाने में असफल रहे हैं।
जागरण संवाददाता, संगरूर :
लोकसभा हलका संगरूर के सांसद भगवंत मान के पैतृक गांव सतोज में शनिवार को कांग्रेस के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने अपने भाषण में सांसद भगवंत मान को जमकर आड़े हाथों लिया।
इस मौके पर ढिल्लों ने लोगों से कहा कि वर्ष 2014 में सांसद चुने गए भगवंत मान संगरूर में किसी तरह का विकास करवाने में सफल तो दूर की बात, अपने पैतृक गांव सतौज का विकास करवाने में असफल रहे। लोकों तुस्सी हुण मेरा साथ देणां, मैं भगवंत मान दे ही पिड सतोज नूं गोद लऊंगा, ते तुहानु फेर ऐस सतोज पिड की नुहार बदलके दिखाऊं। भगवंत मान ने पांच वर्ष तक लोगों को गुमराह किया व अपने कार्यकाल के दौरान न ही कोई बड़ी इंडस्ट्री दी व न ही कोई शैक्षणिक संस्थाएं, सेहत सुविधाओं के लिए कोई बड़ा अस्पताल लेकर न आ सके।
ढिल्लों ने कहा कि वह गांव सतौज की मुश्किलों से बाखूबी अवगत हैं, बेशक गांव की लाइब्रेरी की दयनीय हालत हो या फिर बारिश के बाद पानी भरने की समस्या। यदि गांव सतौज को उनके पैतृक गांव टल्लेवाल के मुकाबले देखा जाए तो अंतर पता चल जाएगा। भगवंत मान ने संसद में केवल 56 सवाल किए, जबकि कांग्रेस पार्टी के ही सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने 472 सवाल पूछे। भगवंत मान ने संगरूर के विकास की कोई बातचीत नहीं की, जिससे साबित होता है कि आप के सांसद ने सिवाए बातों के कुछ नहीं किया। मोदी सरकार ने लोगों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अकाली-भाजपा के विगत 10 वर्ष के कार्यकाल संबंधी उन्होंने कहा कि परमिदर सिंह ढींडसा वित्तमंत्री व सुखदेव सिंह ढींडसा राज्यसभा सदस्य होने के बावजूद संगरूर क्षेत्र का कुछ नहीं किया। ढिल्लो ने गांव से आम आदमी पार्टी व अकाली दल के कई वर्करों को कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।
उधर, यूनाईटेड अकाली दल के महासचिव पुरषोतम सिंह फग्गूवाला अपनी पार्टी को छोड़कर कांग्रेसी उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों की अगुआई में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में शामिल हुए पुरुषोत्तम फग्गूवाला ने कहा कि वह कैप्टन अमरिदर सिंह की सरकार के पिछले 2 वर्षों के कार्यकाल व केवल सिंह ढिल्लों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।