विकास कुमार बिक्की बने सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान
जेएनएन सुनाम ऊधम सिंह वाला संगरूर माता मोदी पार्क में सफाई मजदूर यूनियन की एक विशेष बैठ की गई।
जेएनएन, सुनाम ऊधम सिंह वाला, संगरूर : माता मोदी पार्क में सफाई मजदूर यूनियन की एक विशेष बैठक राज्य के उप प्रधान राजेश कुमार टोनी के नेतृत्व में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से विकास कुमार बिक्की को सुनाम ब्लॉक का सफाई मजदूर यूनियन का प्रधान नियुक्त किया गया। जबकि ड्राईवर हरमेल सिंह को चैयरमेन, रवी कुमार को वाइस प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर नए प्रधान राजेश कुमार टोनी ने कहा कि मुलाजिमों की मांगों को मुख्य रखते हुए सभी सफाई सेवकों व सीवरमेन ट्राली ड्राइवरों की पंजाब सरकार से सभी मांगों को जल्द से जल्द पुरा करवाया जाएगा। इस मौके किरण बैंस ने विशेष तौर पर शिरकत की। नए प्रधान ने सभी सफाई सेवकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसे वह तनदेही से निभाएंगे। इस मौके पर अमन कुमार, दीपक कुमार, अश्वनी कुमार, विजय कुमार व बड़ी संख्या में सफाई सेवक उपस्थित थे।