Move to Jagran APP

पराली के धुएं से रोड पर फिसला वाहन; महिला व तीन बेटियां जलती पराली में गिरीं

किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। संगरूर में पराली जलाने से फैले धुएं के कारण एक वाहन फिसल गया। इससे महिला व उसकी तीन बेटियां जलती पराली में गिर गईं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 01 Nov 2019 10:52 AM (IST)Updated: Fri, 01 Nov 2019 10:53 AM (IST)
पराली के धुएं से रोड पर फिसला वाहन; महिला व तीन बेटियां जलती पराली में गिरीं
पराली के धुएं से रोड पर फिसला वाहन; महिला व तीन बेटियां जलती पराली में गिरीं

संगरूर, जेएनएन। जागरुकता के तमाम अभियानों और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे। इस कारण पर्यावरण को नुकसान होने के साथ धुआं फैलने के कारण सड़कों पर हादसे भी हो रहे हैं। संगरूर में लोंगोवाल-नमोल रोड पर मोटरसाइकिल रेहड़ी पर जा रहा एक परिवार पराली के धुएं के कारण जलते खेतों में जा गिरा। हादसे में तीन बच्चियां व महिला गंभीर रूप झुलस गईं। गनीमत रही कि उनकी जान बच गई।

loksabha election banner

चमकौर सिंह निवासी संगरूर ने बताया कि वह आसपास के गांवों में प्लास्टिक के खिलौने व बर्तन इत्यादि बेचता है। वीरवार शाम अपने परिवार के साथ मोटरसाइकिल रेहड़ी पर घर लौट रहा था। जब नमोल रोड पर पहुंचा तो साथ के खेतों में पराली को आग लगी थी और धुआं सड़क पर फैला था। धुएं के कारण उसे आगे कुछ दिखाई नहीं दिया। आंखें बुरी तरह जलने लगीं। इससे संतुलन खोने से उसका वाहन खेतों की तरफ जा गिरा।

हादसे में वह व उसका पुत्र सड़क किनारे गिर गए। उसकी पत्‍नी व तीन बच्चियां खेतों में जा गिरी। पराली की आग से उसकी पत्‍नी 30 वर्षीय शकीना, बेटियां सात वर्षीय सिमर कौर, ढ़ाई वर्षीय लवप्रीत और पांच वर्षीय मनप्रीत बुरी तरह झुलस गईं। चिल्लाने की आवाज सुनकर राहगीरों ने उन्हें बचाया और सिविल अस्पताल लोंगोवाल में भर्ती करवाया। यहां से तीनों को सिविल अस्पताल संगरूर रेफर कर दिया गया है। ईएमओ डाक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि महिला व उसकी बेटियां तीस फीसद तक झुलस गई हैं।

----------------

पराली को लगाई आग में गिरा छठी का छात्र, झुलसा

खन्ना  (लुधियाना)। गांव साहिबपुर के पास एक छात्र खेत में जल रही पराली की आग में गिरकर झुलस गया। गांव साहिबपुर निवासी  छठी का छात्र राजिंदर सिंह गोल्डी वीरवार को स्कूल से साइकिल पर घर वापस आ रहा था। गांव के नजदीक रास्ते में एक किसान के खेत में पराली की आग लगी थी। पराली  के धुएं के चलते वह अपना संतुलन खो बैठा और जलती पराली के बीच में गिर गया।

गंभीर रूप से झुलसे राजिंदर को राहगीरों सिविल अस्पताल खन्ना में दाखिल करावा उसके पिता गुलाब सिंह को सूचित किया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पटियाला रेफर कर दिया है। बच्चे का सिर और और चेहरा 20 फीसद झुलस गया है। इस संबंध में अभी पुलिस को सूचित नहीं किया गया है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढें: Bigg Boss के घर में अब मचेगा घमासान, शहनाज की दुश्मन हिमांशी करेंगी वाइल्ड कार्ड एंट्री


यह भी पढ़ें: सिद्घू पर गर्माई सियासत, भाजपा में लौटने व अमित शाह से भेंट की कयासबाजी से बढ़ी हलचल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.