अहमदगढ़ अनाज मंडी में लगाया टीकाकरण कैंप
स्थानीय चौड़ा बाजार एसोसिएशन द्वारा शहर की अनाज मंडी में सरकारी अस्पताल अहमदगढ़ के सहयोग से कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jan 2022 05:38 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 05:38 PM (IST)
संवाद सहयोगी, अहमदगढ़ : स्थानीय चौड़ा बाजार एसोसिएशन द्वारा शहर की अनाज मंडी में सरकारी अस्पताल अहमदगढ़ के सहयोग से कोविड टीकाकरण कैंप लगाया गया। इसमें एसएमओ डा. राजेश गर्ग की अगुआई में 18 वर्ष से अधिक करीब 110 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। एसएमओ डा. राजेश गर्ग ने कहा कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रोजाना हजारों केस सामने आ रहे हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए एकमात्र कारगर तरीका वैक्सीन है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद व अपने पारिवारिक सदस्यों को वैक्सीन लगवाएं। इस मौके पर प्रधान आत्मा राम, सचिव तरसेम गर्ग, सन्नी गोयल, प्यूश जिदल, सूरज दंड, हिम्मत सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें